कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 फरवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु-सीमा एवं योग्यता
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष भी निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सराकर के नियमों के मुताबिक छूट भी मिलेगी। अगर बात उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
आवेदन सुधार का मौका
एसएससी एमटीएस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्रों में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन सुधार विंडो 23जनवरी से 24 जनवरी 2023 रात ग्यारह बजे तक सक्रिय रहेगी।
SSC MTS Vacancy 2023 आवेदन शुल्क
एसएससी की मल्टी टॉस्किंग परीक्षा के तहत 11 हजार 409 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें हवलदार के 509 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये क आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा। इसके साथ ही एससी, एसटी, महिला वर्गों के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
SSC MTS 2023 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
- परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब एमटीएस/हवलदार लिंक चुनें, जो आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- लॉग इन करें अगर पहले से पंजीकृत हैं, या वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण जमा करें।
- अब इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
SSC MTS Exam 2023 Scheme & Syllabus: एमटीएस परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022-23 के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को योग्यता की जानकारी के साथ-साथ परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम की जानकारी ले लेनी चाहिए। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) का आयोजन किया जाएगा, जो कि मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार दोनों ही पदों के लिए होगा।
इस परीक्षा में 45-45 मिनट के दो सेशन होंगे। पहले सेशन में न्यूमेरिकल एबिलिटी और मैथमेटिकल एबिलिटी के 20 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग के 20 प्रश्न होंगे। वहीं सेशन 2 में जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज एण्ड कॉम्प्रीहेंशन के 25 प्रश्न होंगे।
ये सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और कैंडीडेट्स को दिए गए ऑप्शन में से सही का चुनाव करना होगा। परीक्षा के सेशन 1 में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि सेशन 2 के हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। बता दें कि हर सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे। दूसरी तरफ, उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 सिलेबस को परीक्षा अधिसूचना में पेज संख्या 17 पर देख सकते हैं।
