SSC Exam News 2023 : एमटीएस, SI, CHSL और सीजीएल एग्जाम की डेट जारी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस, एसआई, सीएचएसएल और सीजीएल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं। एग्जाम डेट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

आयोग की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक ये परीक्षाएं मई, जून और जुलाई 2023 में आयोजित की जाएंगी। मल्टी-टास्किंग (एनटी-स्टाफ) परीक्षा, 2022 2 मई से 19 मई तक और दूसरे चरण की परीक्षा 13 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएंगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2022 (टियर- II) में सब-इंस्पेक्टर, 2 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

सीएचएसल 2022 (टियर II) 26 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीजीएल 2023 (टियर- I) परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। एग्जाम डेट्स से जुड़ी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है।

Advertisements

SSC 2023 एग्जाम डेट्स की डिटेल्स ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कैलेंडर 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • परीक्षा तिथियों की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष कई पदों पर भर्तियां निकाली जाती है। ये भर्तियां सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस, एमटीएस सहित अन्य के लिए होती हैं। आयोग की तरफ से परीक्षा से पहले एग्जाम डेट इसलिए जारी की जाती है, ताकि छात्र उसी हिसाब से तैयारी कर सकें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements