SJVN Recruitment 2023 : इस मिनीरत्न कंपनी ने ग्रेजुएट से लेकर डिप्लोमा के आवेदन किए आमंत्रित, ऐसे करें अप्लाई
SJVN Recruitment 2023: सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 18 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 7 जनवरी 2023 तक आवेदन करने का समय दिया गया है।
SJVN Recruitment Eligibility : योग्यता
अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या आईटीआई पास होना चाहिए।
SJVN Recruitment Age Limit : आयु सीमा
आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SJVN Recruitment Application Fees : एप्लीकेशन फीस
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
SJVN Recruitment Selection Process : सिलेक्शन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयनित किया जाएगा।
How To Apply For SJVN Recruitment : आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार SJVN की आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SJVN Recruitment Important Date: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 दिसंबर 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2023
विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें
SJVN की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन उपलब्ध है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

