आप साइनस से परेशान हैं, इन घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

अक्सर वायरस इंफेक्शन के कारण लोगों में साइनस की समस्या बनी रहती है। चूंकि सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है, इसलिए वायरस संक्रमण के कारण नाक व गले में सूजन व बलगम ज्यादा बनने लगता है, जिससे खर्राटे लेने, सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द और गंभीर मामलों में दिमागी बुखार या मेनिन्जाइटिस जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि साइनस की समस्या को कुछ घरेलू उपायों से भी दूर किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप साइनस से राहत पा सकते हैं –

सेब का सिरका

सेब का सिरका साइनस के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब का सिरका एक अद्भुत प्राकृतिक औषधि भी है। सेब के सिरके में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो सर्दी, खांसी, एलर्जी या फ्लू के इलाज में मदद करते हैं। एलर्जी की समस्या से परेशान है तो रोज एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर ले सकते हैं। आप निश्चित रूप से इससे स्वास्थ्य में सुधार देखेंगे।

स्टीम थेरेपी

साइनस से परेशान लोगों को स्टीम थेरेपी जरूर लेना चाहिए। यह घरेलू नुस्खा कारगर इलाज है। अपने नासिका मार्ग को खोलने में मदद करने के लिए गर्म पानी से स्नान करें और भाप में सांस लें। भाप लेने के लिए अपने कंधे पर एक तौलिया भी लपेट लें।हल्दी से घरेलू इलाज
घर के रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी एक अद्भुत औषधि है, जो साइनस के समाधान के लिए कारगर है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और साथ ही इसमें इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। गर्म चाय में हल्दी मिलाएं, इससे बंद नाक और बलगम की समस्या दूर हो जाती है।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल साइनस संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और श्वसन स्वास्थ्य को मजबूत करता है। एक रुमाल में नीलगिरी के तेल की एक या दो बूंदें डालकर आराम से सांस लेते रहना चाहिए। रुमाल में बहुत ज्यादा मात्रा में नीलगिरी का तेल नहीं डालना चाहिए।

Advertisements

लाल मिर्च

साइनस से परेशान लोगों के लिए लाल मिर्च सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है। एक गिलास गर्म पानी में लाल मिर्च मिलाएं, इसे अच्छी तरह से हिलाएं और इसे दिन में दो या तीन बार पिएं। इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। यदि आपको पेट में ज्यादा जलन हो रही हो या मुंह में छाले हो तो इस नुस्खे को उपयोग में न लाएं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements