RRB Calendar 2024: रेलवे में इस साल कब-कब होगी भर्ती, आ गया कैलेंडर
Railway Jobs 2024 RRB Calendar : भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2024 के लिए रेलवे भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। ऑफिशियल rrbcdg.gov.in, rrbajmer.gov.in के अलावा मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, अहमदाबाद समेत सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर आरआरबी का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आरआरबी एग्जाम कैलेंडर 2024 का लिंक भी आगे दिया गया है। उसे क्लिक करके आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे लोको पायलट भर्ती कब होगी? (Railway Jobs 2024 RRB Calendar)
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट यानी एएलपी की भर्ती से शुरुआत कर रहा है। इसका नोटिफिकेशन मार्च 2024 तक मिल जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार, RRB ALP सीबीटी 1 टेस्ट जून और अगस्त 2024 के बीच हो सकता है। जबकि सीबीटी 2 सितंबर 2024 में लिया जा सकता है। इसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CBAT देना होगा, जो नवंबर 2024 में लिया जा सकता है। तीन चरणों में सफल होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रॉसेस होगा.
आरआरबी भर्ती कैलेंडर 2024 pdf डाउनलोड करने के लिए लिंक क्लिक करें।
इसके बाद बारी आएगी रेलवे टेक्नीशियन भर्ती की। आरआरबी टेक्नीशियन के पदों पर जॉब का नोटिफिकेशन अप्रैल से जून 2024 के बीच जारी करेगा।
जेई, पैरामेडिकल, एनटीपीसी भर्ती कब होगी?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक तीसरे चरण में आरआरबी एनटीपीसी, आरआरबी जेई और रेलवे में पैरामेडिकल के पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल 4, 5, 6 और अंडर ग्रेजुएट लेवल 2 और 3 के पदों पर जॉब्स निकलेंगी।

साल के आखिर में लेवल 1 और रेलवे में मिनिस्ट्रियल पदों पर भर्तियां और आइसोलेटेड कैटेगरीज में नौकरियां निकाली जाएंगी। इनके लिए जॉब नोटिफिकेशन अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच जारी किया जाएगा।

