Advertisements
RRB Bharti 2024 : रेलवे का बड़ा ऐलान, ALP भर्ती में अभ्यर्थियों को लेकर ये निर्देश जारी
RRB Bharti 2024 : देशभर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। अब 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण कई अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
Advertisements

- अब आयु की गणना 1 जुलाई, 2024 से की जाएगी। पहले यह 1 जुलाई, 2021 थी।
- भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2024 है। अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Advertisements
यहां देखें आयु सीमा में छूट का नोटिस-
आवेदन करने की प्रक्रिया
- रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- लॉग इन करें।
- फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
यह भी पढ़ें – RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर दें।
Advertisements
Advertisements

