रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य डिटेल्स

Brajkishore Bhardwaj
Indian Railway Job Alert,Sarkari Naukri, सरकारी नौकरी अलर्ट
Advertisements
Advertisements

भारतीय रेलवे की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के 238 पदों पर भर्ती की जा रही हैं। इसके लिए नोटिफिकेसन भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 7 अप्रैल से कर सकेंगे। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई 2023 है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन नोटिफिकेशन पढ़ कर करें, क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म विभाग की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

सहायक लोको पायलट के पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में जाकर चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में डिटेल्स दी गई है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के आधार पर की जाएगी।

Advertisements

चयन प्रक्रिया 

भर्ती के लिए आवेदन का स्टेप्स www.rrcjaipur.in पर दिया गया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, एप्टीट्यूड टेस्ट मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले www.rrcjaipur.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  • भर्ती का फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements