स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में करीब 900 पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरू

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट फैसिलिटेटर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2023) निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य हैं वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले वैकेंसी की डिटेल चेक कर लें।

वैकेंसी डिटेल

एसबीआई में इस भर्ती के माध्यम से कुल 868 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो चुकी है और 31 मार्च तक उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा।

योग्यता

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो एसबीआई से रिटायर ऑफिसर हो। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर लें।

इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें भर्ती का नोटिफिकेशन..
SBI BCF Recruitment 2023 Notification

उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर लें।

Advertisements

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

ऐसे करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers पर जाएं।
  • दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर खुद को रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर दें और सबमिट कर दें।
  • अंत में आगे के इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट भी रख लें।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements