इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती, जानिए योग्यता

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 72 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार इनकम टैक्स की अधिकारिक वेबसाइट tnincometax.gov.in पर जाकर 6 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 72 पदों पर भर्ती होगी

  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 28 पद
  • टैक्स असिस्टेंट- 28 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 16 पद

आयु सीमा 

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

टैक्स असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री हो।

Advertisements

मल्टी-टास्किंग स्टाफ- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी भी खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक राज्य या देश में खेला हो।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक www.tnincometax.gov.in पर जाएं। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ‘स्पोर्ट्स कोटा एप्लीकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करें।
    एक नया पेज खुलेगा यहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में एप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements