स्टेट बैंक ऑफ इंडि (SBI) या ने सपोर्ट ऑफिसर समेत कई पदों पर बंर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (SBI Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 877 पदों को भरा जाएगा। भर्ती (SBI SO Recruitment 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 1 अप्रैल 2023 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने से पहले भर्ती की डिटेल चेक कर लें।
वैकेंसी डिटेल
एसबीआई की इस भर्ती के लिए कुल 877 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2023 तक का समय दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं वे एसबीआई के रिटायर ऑफिसर होने चाहिए। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर लें।
SBI Recruitment 2023 Notification

उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
SBI Recruitment 2023 ऐसे भरें अपना एप्लीकेशन फॉर्म
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर विजिट करें।
- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट सबमिट करें और एप्लीकेशन फीस भरें।
- अंत में भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।
