NCERT में 347 पदों पर निकली भर्ती, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने पिछली सारी भर्तियों को रद्द कर भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके तहत 347 नॉन एकेडेमिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती डिटेल्स

नोटिफिकेशन के मुताबिक एनसीईआरटी की तरफ से कुल 347 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें लेवल 2-5 के लिए 215 पद, लेवल 6-8 पर 99 और लेवल 10-12 पर 33 पद हैं। अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे जल्द से जल्द भर्ती के लिए आवेदन कर दें।

Advertisements

2018 की सभी भर्ती रद्द

एनसीईआरटी ने नॉन एकेडेमिक के तहत 20 जनवरी 2018 से लेकर 6 अगस्त 2022 के बीच विज्ञाप्ति 8 भर्तियों को रद्द कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक एलडीसी, जूनियर एचटी सहित कई पदों पर अब भर्तियां नहीं की जाएंगी। हालांकि, इन भर्तियों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, उनकी फीस वापस कर दी जाएगी।

एनसीईआरटी भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद एनसीईआरटी भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद फीस जमा करें और फाइनल सबमिट बनट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements