MP फॉरेस्ट गार्ड के हजारों पदों पर 12वीं पास के लिए भर्ती, आवेदन हुए शुरू

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPEB) ने फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी जैसे पदों पर भर्ती (MP Forest Guard Recruitment 2023) निकाली है जिसके लिए 25 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in या peb.mponline.gov.in पर विजिट कर अप्लाई कर पाएंगे।

MP Forest Guard Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 1,772

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 25 जनवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीख- 3 फरवरी 2023

शैक्षिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए भर्ती के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर लें।

इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन..
MP Forest Guard Recruitment 2023 Notification

Advertisements

उम्र सीमा
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष होनी चाहिए। चुनिंदा वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये देने होंगे जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 250 रुपये देने होंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के प्रोसेस से होकर गुजरना होगा। आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements