राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फरवरी 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष

आज परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नजदीकी रिश्तेदार धन उधार मांग सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। धार्मिक कार्यों को लेकर सजग रहेंगे। अनावश्यक बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

वृष

आज अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। समाज में आपकी छवि निखरेगी। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।

मिथुन

आज लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। किसी से भी कोई वादा न करें। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। व्यापार में आमदनी में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा।  सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह

आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। नया काम शुरु करने के लिए दिन शानदार रहेगा। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे।

कन्या

आज छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। चंचलता पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

तुला

आज टालमटोल के कारण आप अवसरों से चूक सकते हैं। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। लक्ष्य से भटक सकते हैं। घर पर मन नहीं लगेगा। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें।

वृश्चिक

आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनंद उठाएंगे।

धनु

आज अपनी प्रतिभा से समाज को प्रभावित करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है।

मकर

आज कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। संतान को लेकर खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कुंभ

आज महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी।  व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

Advertisements

मीन

आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। परेशानियों से राहत मिलेगी। नए मित्र बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे।

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements