राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष

आज आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।  युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शांति बनी रहेगी। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

वृष

आज आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाएं रखें। दिन सामान्य फलदायी रहेगा। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मिथुन

आज खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में भाग लेंगे।

कर्क

आज लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।

सिंह

आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। कर्ज और उधार चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या

आज ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलाएंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपकी परिस्थितियां काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसलिए आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिए।

तुला

आज अपनी सफलता का भरपूर आनंद उठाएंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्र आपकी हर कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होगा।

वृश्चिक

आज आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां दूर होंगी। उधार दिया हुआ धन वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

धनु

आज अपनी गलतियों को सुधारने के लिए दिन बहुत अच्छा है। अटके हुये कार्यों में तेजी आएगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नए काम की शुरुआत करने का विचार बनाएंगे।   मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा।

मकर

आज लक्ष्य को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। घर के छोटे-छोटे काम को प्राथमिकता देंगे। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

कुंभ

आज बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। कारोबार की स्थितियां   अनुकूल रहेंगी। जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

Advertisements

मीन

आज वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत संबंधों पर हावी न होने दें।  विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।  जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो आपको करना पड़ सकता है। करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती हैं।

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements