राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृष

आज व्यापार में बड़ी डील होने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक का आनंद उठाएंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। नव विवाहित काफी रोमांटिक पल बिताएंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन

आज व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा।

कर्क

आज भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिए हितकर होगा। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। किसी प्रिय मित्र से संबंधों में खटास आ सकती है। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना रहेगी।

सिंह

आज घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। सीनियर्स आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ध्यान से सुनें। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है।

कन्या

आज नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। एकांत और शांति में समय बिताना काफी पसंद होगा। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। घर में अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

तुला

आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु मिल सकती है। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनंद उठाएंगे।

वृश्चिक

आज ज्यादा लाभ की अपेक्षा आपको नहीं करनी चाहिए। अपने ताकत और अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा।

धनु

आज जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में आपका एकछत्र प्रभुत्व हो सकता है। समाज में लोकप्रियता मिलेगी।

मकर

आज का दिन आर्थिक योजना बनाने के लिए विशेष रूप से शुभ है। सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहेंगे। कारोबार में परंपरागत तरीकों का पालन करेंगे।

कुंभ

आज आप कारोबार में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। इसलिए लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं।

मीन

आज आपकी योग्यता का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements