राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 अप्रैल 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में आपके सदगुणों की प्रशंसा होगी। जल्दबाजी और गुस्से के कारण काम खराब हो सकते हैं। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। बड़े-बुजुर्गों के लिए उपहार खरीद सकते हैं।

वृष

आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। अनावश्यक खर्चों की चिंता मन में रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल न दें।

मिथुन

आज आप राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाएंगे। ऑफिस में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहने वाला है। परिजनों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कर्क

आज आप मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे। आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेमी जन आपसे खिन्न हो सकते हैं। अपने खानपान को संयमित रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

कन्या

आज आपको व्यापार में काम को लेकर नए अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आपको लोन और कर्ज लेने से बचना चाहिए। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला

आज आप विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मनोरंजन की तरफ आकर्षित रहेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर और आईटी से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक

आज मेहनत में कमी हो सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा।

धनु

आज अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।

मकर

आज काम की उलझनों के कारण आप फंस सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। शाम से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना हितकर होगा। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। शरीर में थकावट और कमजोरी हो सकती है।

कुंभ

आज आप दिखावे के लिए धन खर्च कर सकते हैं। बॉस आपका प्रोत्साहन बढ़ाएंगे। पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा। जरूरतम‍ंद लोगों की मदद करेंगे। अव्यवहारिक लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं।

Advertisements

मीन

आज कारोबार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। नई नौकरी शुरू करने के लिए समय उत्तम है। ऑफिस में स्थिति मजबूत होगी। लोगों के बीच आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है।

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements