सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ (Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana) योजना लागू की है। 4 जुलाई से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : अभ्यर्थी पात्रता
- जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो।
- जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों।
- जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : किसे कितने मिलेगा स्टाइपेंड
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana me 12वीं या उससे कम कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को 8 हज़ार रूपये प्रतिमाह, आईटीआई उत्तीर्ण को 8500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को नौ हज़ार तथा स्नातक उत्तीर्ण अथवा इससे उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले प्रशिक्षणार्थी युवाओं को 10 हज़ार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Documents
MP CM Sikho Kamao Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है। Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Registration करते समय आवेदक को दस्तावेज अपलोड भी करने होंगे।
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- फोटो
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट
- दसवीं की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : पंजीयन प्रक्रिया
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana योजना हेतु आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इस हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की जाती है –

- MMSKY पोर्टल पर अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करे।

- आवश्यक निर्देश एवं पात्रता से सबंधित दस्ताबेजो को ध्यान से पढ़े।
- यदि आप पात्रता पात्र अभ्यर्थी है तो अपना समग्र आईडी दर्ज करे।

- समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गये OTP से मोबाइल नं. सत्यापित करे।

- आपकी समग्र से जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित की जाएगी आपके द्वारा एप्लीकेशन सबमिट किये जाने पर आपको SMS से यूजरनाम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, एवं आपको स्वतः ही लॉग इन करवाया जायेगा।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करे एवं सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करे।

- आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे उनमे से आप कोई कोर्स को चुन सकते है।

- अभ्यर्थी जहां ट्रेनिंग करने को तैयार है वह स्थान चुन सकता है।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : अभ्यर्थी पंजीयन के लिए आवश्यक निर्देश
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana में कृपया पंजीयन फॉर्म भरने से पूर्व नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े –
- इस योजना में पंजीयन करने के लिए समग्र आईडी अनिवार्य है।
- समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल एवं ई-मेल सक्रिय/उपलब्ध होना चाहिए।
- समग्र पोर्टल पर आवेदक का आधार ई-केवाईसी किया जाना आवश्यक है। (यहाँ ई-केवाईसी का आशय समग्र पोर्टल पर आधार डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से मिलान है)।
- समग्र आईडी में ई-केवाईसी करवाने एवं चेक करने हेतु समग्र पोर्टल ( https://samagra.gov.in ) पर जाये। समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी के पश्चात स्टेटस अपडेट होने में सामान्यतः 24 घंटे लगते है |
- अभ्यर्थी, पंजीयन करने के पश्चात प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण करें।
- अभ्यर्थी, योजना अंतर्गत पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा) की जानकारी दर्ज करें। इसके लिए संबंधित अंकसूची की सॉफ्टकॉपी (अधिकतम आकार: 500KB, प्रकार: केवल पीडीएफ) तैयार रखें।
- बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। स्टाइपेण्ड आपके आधार लिंक खाते में ही प्राप्त होगा।
