मध्य प्रदेश में पटवारी और अन्य पदों की 9 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश पटवारी व अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 560 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 310 रुपये ही। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए अफ्लीकेशन में आवश्यक त्रुटि सुधार या जरूरी संशोधन 24 जनवरी 2023 तक कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश में पटवारी व अन्य भर्ती के लिए योग्यता
एमपीईएसबी के पटवारी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक और हिंदी टाइपिंग व कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइट या डिप्लोमा या डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।
एमपी पटवारी व अन्य भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक

एमपी पटवारी व अन्य भर्ती 2023 आवेदन लिंक
