अग्निवीर भर्ती 2024 का रजिस्ट्रेशन शुरू, joinindianarmy.nic.in पर भरें फार्म 

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

अग्निवीर भर्ती 2024 का रजिस्ट्रेशन शुरू, joinindianarmy.nic.in पर भरें फार्म 


Indian Army Agniveer Recruitment 2024 : नई अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है! इंडियन आर्मी ने अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2024 के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था। सेना ने बताया था कि फरवरी के पहले सप्ताह से अग्निवीर 2024 भर्ती का फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अगर आप सेना में नौकरी पाने की तैयारी में हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।

Advertisements

तय शेड्यूल के अनुसार:

  • Army Agniveer 2024 के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल में होगी।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फीजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
  • अंतिम चरण में, सफल उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल किया जाएगा।

अग्निवीर 2024 रजिस्ट्रेशन कैसे करें: (Indian Army Agniveer Recruitment 2024)

  1. ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर JCO/ OR/ Agniveer Enrolment वाले सेक्शन में जेसीओ/ ओआर/ अग्नीवीर अप्लाई या लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर दिखने वाले कैप्चा को भरकर सबमिट करें।
  4. अग्निवीर लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
  5. यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी पॉप-अप होगी, वहां कंटीन्यू बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपको फॉर्म भरने के लिए जरूरी दिशानिर्देश मिल जाएंगे। इन्हें ध्यान से पढ़कर कंटीन्यू बटन क्लिक करें।
  8. अब फॉर्म भरने की आगे की प्रक्रिया शुरू करें। मांगी गई जानकारी भरते जाएं।
  9. अंत में फीस ऑनलाइन जमा करें। फॉर्म का प्रिंट निकालना न भूलें
Advertisements

अग्निवीर 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड/ मैट्रिक यानी 10वीं का सर्टिफिकेट
  • हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी
  • लेटेस्ट फोटो की सॉफ्ट कॉपी
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो, इसी पर ओटीपी आएगा
  • एक्टिव ईमेल आईडी
  • क्वालिफाईंग कोर्स की मार्कशीट
  • एड्रेस डिटेल

अग्निवीर सेना 2024 पात्रता:

  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख तक आपकी उम्र 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए।
  • अगर आप अग्निवीर जेनरल ड्यूटी के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
  • वहीं, अगर आप ट्रेड्समैन अग्निवीर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपका कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए क्लिक करें- Indian Army Agniveer Registration Link

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements