India Post Recruitment: 10वीं पास के लिए होगी 40, 889 पदों पर भर्ती

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

India Post Recruitment: भारतीय डाक (India Post) में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती (India Post Recruitment) के माध्यम से कुल 40,000 से भी अधिक पदों को भरा जाएगा। ग्रामीण डाक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा। नीचे वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है।

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 27 जनवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीख- 16 फरवरी 2023
एप्लीकेशन फीस की आखिरी तारीख- 16 फरवरी 2023

शैक्षिक योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक पदों (Sarkari Naukri) पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट हो। इसके साथ ही यह भी आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास कक्षा 10 में मैथ्स और इंग्लिश विषय भी जरूर होने चाहिए।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। आपको जानकारी दे दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। उम्र सीमा के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए भर्ती के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
India Post Recruitment Notification

एप्लीकेशन फीस

जो भी जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये देने होंगे। आरक्षित वर्ग और महिला वर्ग को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

Advertisements

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयनित होने के लिए किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है बल्कि उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 10वीं कक्षा में प्राप्तांको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements