राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 जनवरी 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements
मेष राशि 

पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन होगी लेकिन धैर्य से काम लेने पर वह सुलझ जाएगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बाहर जाने देने से बचे।

वृषभ राशि 

मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे और किसी बात की चिंता लगी रहेगी। घर की कोई पुरानी बात को लेकर कलेश हो सकता है। ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।

मिथुन राशि 

दोस्तों की कोई बात बुरी लग सकती हैं लेकिन आप उसे दिल में ही रखेंगे। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

जॉब को लेकर टेंशन रहेगी और आप अपनी जॉब में कुछ नए विकल्प के बारे में सोचेंगे। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे तो वही परिवार में किसी का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है।

सिंह राशि 

किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है। छात्रों को आज के दिन अपने सहपाठियों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि

कंप्यूटर की पढ़ाई करते हैं तो आज आपको कही से अच्छे जॉब ऑफर आ सकते है। ऐसे में सोच समझकर ही कोई निर्णय ले और जल्दबाजी से बचे।

तुला राशि 

दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। परिवार में किसी के साथ अनबन होगी लेकिन जल्दी ही सुलझ भी जाएगी।

वृश्चिक राशि 

किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज आपकी किसी से बात शुरू हो सकती है। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे। व्यापार में लाभ मिलेगा।

धनु राशि 

पैसा कही इन्वेस्ट किया हुआ हैं तो आज उसमे थोड़ा घाटा तो होगा लेकिन समझदारी से लिए गए निर्णयों से इसे लाभ में बदला जा सकता है।

मकर राशि 

घर में किसी बात को लेकर कलेश हो सकता है। ऐसे में बड़े-बुजुर्गों की बातो को ध्यान से सुनेंगे तो समस्या टल जाएगी। मन में किसी बात को लेकर शंका का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि 

पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा और कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। सभी के साथ मेलझोल और बढ़ेगा तो वही दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है।

Advertisements

मीन राशि 

किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमे सफलता मिलेगी। सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा तो अध्यापक भी आपसे खुश होंगे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements