राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 जनवरी 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृषभ राशि  

प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात कह सकते हैं, जिसे सुनकर उन्हें काफी अच्छा लगेगा।  कल आप परिवार की जरूरतों के लिए कोई अहम  फैसला लेंगे।  जो लोग कुंवारे हैं, कल उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।  किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे।  व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें।

कर्क राशि

कार्य क्षेत्र में रुकावटें आएंगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

सिंह राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आजीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले अपनी  सेहत का ध्यान रखें, बदलते मौसम के कारण सेहत   बिगड़ सकती है।  आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे और कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपने अंदर कॉन्फिडेंस लाने की कोशिश करें।

तुला राशि 

इस राशिफल वालों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि को परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्य कार्यों की तारीफ करेंगे।  जीवन साथी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित होंगे, जिसके लिए धन का निवेश करने का विचार करेंगे।

धनु राशि 

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शैक्षिक प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टदायक हो सकती है, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि 

आज आपका नए लोगों से संपर्क होगा और नए लोगों से मित्रता होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। काम-काज की व्यस्तता बनी रहेंगी।

कुंभ राशि

इस राशि वाले अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखें।  रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक स्त्री के कारण तनाव रहेगा। धैर्य से काम लें। प्रयास सार्थक होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

Advertisements

 मीन राशि  

वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। नई गाड़ी खरीदने का प्लान बन सकता है।

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements