राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 फरवरी 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जोड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आप अपनी वाणी व व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कामयाब रहेगें. आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय सूझबूझ कर लेना होगा और आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं. यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे.तो किसी अपने से बात करें,मन हल्का होगा.

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपको अपने कामों में विनम्रता बनाए रखें. किसी निवेश संबंधी मामले में आप सावधान रहे. किसी सरकारी काम में आज आप अधिकारियों से ना उलझे, नहीं तो आपका वह काम लंबा लटक सकता है, जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की कोशिश में लगे हुए थे, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के एक भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसका आपको लंबे समय से भय सता रहा था। आपके कुछ मित्र आज आपके लिए मददगार रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी.

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें, यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो वह आपको परेशान होना पड़ सकता है. किसी कानूनी मामले में आप टांग ना अड़ाएं, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है.

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आपको किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा और भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी आज अपने कुछ सहयोगियों से किसी बात पर झड़प हो सकती है. आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा.

 कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको सेवा के क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत और विश्वास आज रंग लाएगी. संतान से आज आप किसी बात पर बहस बाजी में ना पड़े. मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. कामकाज में आज दिन बेहतर रहने वाला है.

तुला राशि (Libra)

आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि आज उन्हें किसी गलत योजना में ध्यान लगाना नुकसान दे सकता है. आप साझेदारी में किसी काम के लिए हां ना करें. आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है. मित्रों व सहकर्मी आज आपका पूरा साथ देंगे .

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप उत्साहित होकर किसी काम को करेंगे व नौकरी में कार्यरत लोगों कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमाएंगे. आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है, जिनसे आपको घबराना नहीं है. आप आज अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

बिजनेस कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा व उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से मात देने के लिए बेहतर रहेगा. जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कुछ उपहार भी लेकर आएंगे. आप दोनों के बीच यदि कुछ दुरियां थी, तो वह भी दूर होंगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ेंगे.

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और मेलजोल की भावना पर भी आप पूरा जोर देंगे. आप बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे.किसी अपने के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने कामों से जाने जाएंगे और उन्हें कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. आपके कुछ धन संबंधित मामले आज तेज रहेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं.

Advertisements

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है. आपकी रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और खुशियां बढेगी, लेकिन आप अपने अंदर विवेक व विनम्रता की भावना को बनाए रखें, नहीं तो आप किसी से बहुत कड़वा बोल सकते हैं. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे और छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करेंगे.

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements