Hindi Rashifal : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (05 नवंबर 2023)
मेष राशि
आज आपका दिन दूर की यात्रा, शत्रुओं पर विजय और कार्यों में सफलता लेकर आएगा। ध्यान रखें कि किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
वृष राशि
आज आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय पर कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि
आर्थिक कमी के कारण मानसिक क्लेश होगा। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है।

कर्क राशि
प्रियजनों से मेल-मिलाप होगा। स्थिति में सुधार होगा। साधनों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
आज आपको अपने और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सभी कार्य क्षेत्रों में प्रगति होगी।
कन्या राशि
राजभय, चोट और पितृभय बना रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
यात्रा या देशाटन का अवसर मिल सकता है। अनेक बाधाओं और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
स्वजनों का साथ मिलेगा। प्रयत्न से विकास पक्ष की प्राप्ति होगी। धन का लाभ होगा।
धनु राशि
साप्ताहिक कार्यों में रुचि रहेगी। भाग्योदय और उन्नति होगी। पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें – Ladli Bahna Yojana : नवंबर महीने की राशि 7 नवंबर को ट्रांसफर होगी
मकर राशि
व्यवसाय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
कुंभ राशि
उद्योग, व्यवसाय और विद्या में बाधाएं बनी रहेगी। विशेष यात्रा को टालना हितकर होगा।
यह भी पढ़ें – फेसबुक और इंस्टाग्राम कर रहे हैं आपकी जासूसी, आज ही ऑन कर दें ये विकल्प

मीन राशि
आराधना में रुचि रहेगी। मानसिक और शारीरिक मेहनत अधिक करनी होगी। लाभ होगा।
