Today’s Horoscope (28 August 2023) : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

(दैनिक राशिफल Horoscope Today)

मेष राशि:

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको किसी चल अचल सम्पति संबंधित मामले में बहुत ही सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ फ्रॉड कर सकता है। कुछ ठगी लोगों से आप दूरी बनाकर रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपका वह रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विधार्थियों को शिक्षा में किसी बात को लेकर कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कुछ जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा और आपको बिजनेस में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आप किसी योजना में बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं, नहीं तो बाद में आपको उससे नुकसान हो सकता है। यदि आपकी ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से संबंधों में कुछ दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाने लेकर आ सकते हैं। आपको अपने मन की किसी इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी विशेष डील को लेकर समस्या चल रही थी, तो आज वह दूर होगी। आपको अपने माता-पिता से कोई बात बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। व्यवसाय में यदि आप कोई निर्णय लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ विशेष कर दिखाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि के होने से परिवार के सभी सदस्यों व्यस्त रहेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें व कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। परिवार के लोगों के साथ मिल बैठकर कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने का विचार बनाया है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। योग व व्यायाम को अपनाकर आप उन्हे काफी हद तक समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने माता पिता से आज अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है, लेकिन आप उसे लीक न होने दें। किसी पुरानी वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आज उनके कष्टों में कमी आ सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई समस्या पैदा हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी रुकी हुई योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको आज करियर को लेकर तनाव बना रहेगा, जिसमें आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करेंगे, तो वह दूर हो सकता है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों से यदि संबंध में कटुता चल रही थी, तो उसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह भी समय रहते पूरे हो जाएंगे। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान होने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और स्वास्थ्य में यदि किसी बात को लेकर गिरावट महसूस हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर समय रहते लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपने यदि नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आज वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है।

Advertisements

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आज आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन करने का विचार बनाया है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा और आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।

ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements