Dr. Yogesh Pandagre : विधानसभा में रोजगार के संसाधन उपलब्ध करना पहली प्राथमिकता – विधायक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Dr. Yogesh Pandagre : विधानसभा में रोजगार के संसाधन उपलब्ध करना पहली प्राथमिकता – विधायक

सीमेंट फैक्ट्री को लेकर उर्जा मंत्री से मिले विधायक

ओरिएंटल सीमेंट फैक्ट्री के प्रोजेक्ट मैनेजर से की मुलाकात


सारनी। आमला विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के संसाधन बेहतर तरीके से उपलब्ध हो इसके लिए मेरे माध्यम से निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

सोमवार को मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं पीएस मनु श्रीवास्तव से भोपाल मे मुलाकात करके मेरे क्षेत्र में रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध हो सकते हैं।इस पर चर्चा की गई विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह ने बताया की आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने मार्च के 24 तारीख को 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई की निविदा अपलोड होगी और 26 मार्च को यह इकाई की निविदा खोल दी जाएगी।

सितंबर 2024 से इकाई का निर्माण कार्य ताप विद्युत गृह सारनी में शुरू कर दिया जाएगा जिससे स्थानिक स्थान पर रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सारनी में जो इकाई का निर्माण हो रहा है उसकी लागत 5500 करोड रुपए के आसपास की है। इसके अलावा ओरिएंटल सीमेंट फैक्ट्री के प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक गुप्ता से मुलाकात करके सारनी में ओरिएंटल सीमेंट की फैक्ट्री कैसे खुलेगी इसको लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।

उन्होंने यह बताया कि ओरिएंटल सीमेंट फैक्ट्री का काम सारनी मे शुरू हो जाएगा जिससे लगभग 500 से 800 स्थानीय युवाओं को रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे,आमला विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से विजय होकर विधानसभा पहुंचने वाले डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आमला एवं सारनी क्षेत्र में रोजगार के संसाधन बेहतर कैसे किया जा सकते हैं। स्थानीय स्तर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार से कैसे जोड़ा जा सकता है इसको लेकर उनके माध्यम से लगातार संवाद और मंत्री के अलावा उनके निजी सचिवों से चर्चा का दो जारी रखा गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ताप विद्युत गृह और सीमेंट की फैक्ट्री के अलावा बड़ी सौगात कैसे मिल सकती है इसको लेकर भी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आमला विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के संसाधन बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements