इंडियन आर्मी में अग्निवीरों की भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 17 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी. इससे पहले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.अग्निवीर की परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी और ये 26 अप्रैल 2023 तक देश के विभन्न सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के बाद दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी.
How to Download Agniveer Exam Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
अग्निवीर की परीक्षा का इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले आप इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर अग्निवीर के लॉग इन लिंक पर क्लिक करें. आपके सामने लॉग इन पेज आ जाएगा.
- अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. इसके बाद सब्मिट का बटन दबाएं.
- आपके सामने इंडियन आर्मी अग्निवीर का एडमिट कार्ड आ जाएगा.
- आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें. साथ ही इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें.
एडमिट कार्ड आप इस डायरेक्ट लिंक के जरिए भी चेक कर सकते हैं.

Agniveer Exam Guidelines: एग्जाम की ये हैं जरूरी गाइडलाइन्स
अग्निवीर एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को कुछ खास गाइडलाइन्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है. कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंच जाए. एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिलेगी. कोविड से जुड़ी गाइडलाइन्स को फॉलों करें.अपने साथ मास्क और हैंड सैनेटाइजर्स रखें. परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट ले जाना मना है. परीक्षा हॉल के अंदर खाने का सामान ले जाना मना है.
