Aaj Ka Rashifal : जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 फरवरी 2024)
मेष राशि: आज आपका समय परिवार की समस्याओं में बीतेगा। धन का व्यर्थ व्यय होगा, लेकिन चिंता कम होगी।
वृष राशि: आज आप मानसिक बैचेनी, क्लेश और अशांति का अनुभव करेंगे। कार्य का भार भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि: व्यर्थ भ्रमण से धन हानि हो सकती है। आरोप-क्लेश से बचें। स्थिति संदिग्ध बनी रहेगी।
कर्क राशि: परिश्रम से आपको कुछ सफलता मिलेगी। कार्य व्यवस्था अनुकूल रहेगी।
सिंह राशि: आज आपका मनोबल उत्साहवर्धक होगा। कार्यगति में सुधार होगा और कार्य आनंद से बनेंगे।
कन्या राशि: धन लाभ होगा और आशानुकूल सफलता से आपको हर्ष होगा। व्यक्तिगत मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि: इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे। व्यक्तिगत मान-प्रतिष्ठा अवश्य ही बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि: भाग्य का सितारा प्रबल होगा। कार्यगति में सुधार होगा और बिगड़े कार्य बनेंगे।
धनु राशि: परिवार में धन का व्यय होगा। मानसिक व्यग्रता और स्वभाव में बेचैनी होगी।
मकर राशि: चिंताएं दूर होंगी। सफलता के साधन अवश्य जुटाएंगे। रुके कार्य अवश्य बनेंगे।
कुंभ राशि: स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा। कार्यगति में अनुकूलता तथा चिंताएं कम होंगी।

मीन राशि: अधिकारियों से तनाव स्थगित रखें। मित्रों से विवाद तथा धोखा मिल सकता है।

