24 April 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का राशिफल (Horoscope for Today – April 23, 2024)
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खाने में तेल कम करें। ऑफिस में वरिष्ठों की बात सुनें, नहीं तो गलती हो सकती है।
वृष (Taurus)
आपके लिए नई संपत्ति खरीदने का अच्छा दिन है। अपना सपनों का घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में नए कामों पर खर्च बढ़ सकता है। उधार दिए गए धन वापस मिलने में देरी हो सकती है।
मिथुन (Gemini)
आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें।
कर्क (Cancer)
आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। परिवार के सामने आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। काम में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो गलती हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फलदायी रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका फायदा काम में मिलेगा। धन उधार लेने की आपकी योजना सफल हो सकती है। कोई नया काम शुरू करने से पहले अपने पिताजी की सलाह जरूर लें। आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आपको कोई गोपनीय सूचना मिल सकती है, इसे किसी को ना बताएं। जीवनसाथी की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार योजनाओं में आपके भाई का सहयोग मिल सकता है। दुश्मन आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।

तुला (Libra)
आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी काम को कल पर ना टालें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको योग्यता के अनुसार काम मिलेगा, लेकिन उसे समय पर पूरा करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में बिना पूछे सलाह ना दें।
वृश्चिक (Scorpio)
आप आज अपनी वाणी से सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। आज का दिया हुआ वादा पूरा करना न भूलें। आप शान-शौकत की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। पिताजी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। दान-पुण्य के कार्यों में आपका मन लगेगा। विदेश घूमने का आपका सपना पूरा हो सकता है। दफ्तर में अधिकारियों के साथ बहस ना करें।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। काम में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा और वरिष्ठों की तारीफ मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। करियर को लेकर आपके मन की शंका दूर होगी।
कुंभ (Aquarius)
आपके करियर के लिए आज का दिन अच्छा है। आप किसी जरूरी चर्चा में शामिल हो सकते हैं। आज कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए कोई गलती हो सकती है। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है।
मीन (Pisces)

व्यापार में साझेदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने कामों की एक सूची बनाकर काम करें। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर भरोसा करने से बचें। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए ध्यान रखें।
